सीएम योगी ने मुंडेरवा चीनी मिल का किया लोकार्पण, कहा- पिछली सरकारों की नियत में खोट था, हमारी नियत साफ है

सीएम योगी ने मुंडेरवा चीनी मिल का किया लोकार्पण, कहा- पिछली सरकारों की नियत में खोट था, हमारी नियत साफ है


बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुंडेरवा चीनी मिल के लोकार्पण के मौके पर कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी मिले बंद कराई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को 'वोटबैंक' समझ रखा था, हमने जनता को 'जनार्दन' बनाया। सपा, बसपा, कांग्रेस की नीयत में खोट था। हमारी नीयत में खोट नहीं था, हमारी नीयत साफ है। हमने किसानों, जनता, छात्रों और महिलाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया। योगी ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल का चालू होना यहां के लोगों के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें गुरुवार को मुंडेरवा में 5000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण के दौरान कहीं। योगी ने 12 वर्ष में पूर्वांचल की 12 चीनी मिलों समेत उत्तर प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद किया गया था। हमारी सरकार ने ढाई साल में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने का कार्य किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल 20 साल पहले बंद हुई थी, इस दौरान किसानों को आंदोलन करना पड़ा था। आज चीनी मिल शुरू होने पर मैं आपको बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि हमारी सरकार में नौजवानों की भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। वहीं पिछली सरकारों में भर्तियों के दौरान अलग-अलग जिलों में लोग वसूली के अभियान पर निकल पड़ते थे। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा सभी को केंद्र और प्रदेश में सत्ता प्राप्त हुई थी, लेकिन किसी ने भी नौजवानों और किसानों के बारे में नहीं सोचा।सीएम ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल अब प्रतिदिन 50 हजार कुंतल गन्ने की पेराई करेगी। पहले चीनी मिल को पॉवर कॉरपोरेशन पर निर्भर रहना पड़ता था। जब वो बिजली देगी तब चीनी मिल चलेगी। लेकिन अब चीनी मिल स्वयं बिजली पैदा करेगी। मुंडेरवा चीनी मिल 27 मेगावाट बिजली पैदा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना किसानों का बकाया 76 हजार करोड़ का भुगतान कराया। हम गन्ना किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। शोषण करने वाली चीनी मिलों की कुर्की कर किसानों का भुगतान कराया जाएगा। एक वो थे जो किसानों पर गोली चलाते थे। एक भाजपा सरकार है जो किसानों के हित के लिए योजनाओं को लेकर आई है। हमने किसानों, जनता, छात्रों और महिलाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया। हमारी सरकार किसानों, व्यापारियों के विकास के लिए देश में अलख जगाने का काम कर रही है।